औरंगाबाद, जुलाई 4 -- जदयू के औरंगाबाद जिला कार्यालय में शुक्रवार को एक वर्चुअल जूम मीटिंग हुई। इसका उद्देश्य मतदाता सूची पुनरीक्षण अभियान की रणनीति तैयार करना था। बैठक की अध्यक्षता राष्ट्रीय कार्यकारिणी अध्यक्ष संजय कुमार सिंह ने की। संचालन प्रदेश अध्यक्ष उमेश कुशवाहा ने किया। बैठक में बीएलओ लेवल-2 की भूमिका और क्षेत्रीय समन्वय पर विस्तार से चर्चा हुई। वक्ताओं ने कहा कि हर पात्र नागरिक का नाम मतदाता सूची में होना लोकतंत्र की नींव है। प्रदेश अध्यक्ष ने जोर दिया कि कोई भी योग्य मतदाता वंचित न रहे। इसके लिए जन-जागरूकता अभियान चलाना जरूरी है। पूर्व विधायक सह जिलाध्यक्ष अशोक कुमार सिंह, मीडिया सेल जिलाध्यक्ष निशा सिंह, संगठन प्रभारी बिंदा चंद्रवंशी, रफीगंज प्रभारी अमरेश चौधरी, ओबरा प्रभारी आनंद कुमार रजक, औरंगाबाद प्रभारी रिंकू सिंह, कुटुंबा प...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.