भागलपुर, दिसम्बर 19 -- नाथनगर। हिन्दुस्तान प्रतिनिधि जदयू के पार्टी पदाधिकारियों के नेतृत्व में सदस्यता अभियान चलाया गया। इसमें पंचायतों व प्रकोष्ठ के अध्यक्षों ने भी भाग लिया। इसमें पार्टी के कार्यकारी जिलाध्यक्ष विवेकानंद गुप्ता, प्रदेश उपाध्यक्ष अतिपिछड़ा सुमन कुमार सुधांशु उर्फ पप्पू मंडल, प्रखंड अध्यक्ष ललन कुशवाहा मुख्य रूप से थे। पप्पू मंडल ने कहा कि नीतीश कुमार के विकास कार्यों को जन-जन तक पहुंचाना है। आम जनता पार्टी के कार्यों से प्रभावित है और वो दल से जुड़ रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...