मुंगेर, फरवरी 12 -- मुंगेर। जनता दल यूनाइटेड संगठन की बैठक गार्डन बाजार बेकापुर में हुई, जिसमें प्रदेश के निर्देश पर जिले में सांगठनात्मक चुनाव की प्रक्रिया आरम्भ की गयी। बैठक की अध्यक्षता जिला निर्वाचन पदाधिकारी प्रेम मोहन सिंह ने की। मुख्य अतिथि जिला निर्वाचन पर्यवेक्षक अंजनी कुमार सिंह मौजूद थे। प्रखंड एवं नगर का चुनाव 20 फरवरी से 23 फरवरी 2026 तक किया जाना है एवं जिलाध्यक्ष का चुनाव 1 मार्च तक संपन्न कराना है। पार्टी के सांगठनात्मक चुनाव के सफल संचालन के लिए प्रत्येक प्रखंड में प्रखंड निर्वाचन पदाधिकारी एवं प्रेक्षक की नियुक्ति जिला निर्वाचन पदाधिकारी एवं प्रेक्षक द्वारा की गयी है। ------------

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...