सीतामढ़ी, अप्रैल 27 -- सीतामढ़ी। बिहार प्रदेश जनता दल (यूनाइटेड) द्वारा फिर से नीतीश मिशन 2025 की तैयारी जोरों पर है। इसी क्रम में जिला संगठन प्रभारी, विधानसभा प्रभारी एवं प्रखंड अध्यक्षों की बैठक जिला अध्यक्ष सत्येंद्र सिंह कुशवाहा की अध्यक्षता में संपन्न हुई। बैठक में संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने के उद्देश्य से 28 अप्रैल 2025 तक प्रत्येक बूथ पर 10 सदस्यीय कमेटी गठन का अंतिम प्रारुप तय किया गया। बैठक को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष ने कहा कि कार्यकर्ता किसी भी संगठन की रीढ़ की हड्डी होते हैं। उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार जी के नेतृत्व में बीते 20 वर्षों से बिहार में सुशासन, विकास और रोजगार केंद्रित सरकार का संचालन संभव हो सका है, और इसमें कार्यकर्ताओं की प्रतिबद्धता की अहम भूमिका रही है। उन्होंने समस्त पदाधिकारियों से निर्धारित समयसीमा ...