पटना, फरवरी 24 -- जदयू का चार दिवसीय संगठनात्मक चुनाव सम्पन्न हो गया। राज्य निर्वाचन पदाधिकारी अशोक कुमार ने बताया कि पार्टी की ओर से संगठन को बूथ स्तर तक और अधिक मजबूत बनाने के उद्देश्य से प्रखंड, नगर परिषद, सेक्टर अध्यक्षों का संगठनात्मक चुनाव 20 फरवरी से 23 फरवरी के बीच शांतिपूर्ण, पारदर्शी एवं लोकतांत्रिक वातावरण में संपन्न हुआ। लगभग 80 प्रतिशत से अधिक पदों पर निर्विरोध चुनाव संपन्न होना कार्यकर्ताओं की एकजुटता एवं संगठन के प्रति समर्पण को दर्शाता है। श्री कुमार ने कहा कि यह संगठनात्मक चुनाव पार्टी की आंतरिक लोकतांत्रिक परंपरा को सुदृढ़ करने वाला महत्वपूर्ण कदम है। इससे आगामी राजनीतिक एवं संगठनात्मक कार्यक्रमों को नई दिशा और गति मिलेगी। उन्होंने सभी नवनिर्वाचित प्रखंड, नगर परिषद व सेक्टर अध्यक्षों को बधाई देते हुए विश्वास व्यक्त किया क...