पूर्णिया, फरवरी 22 -- गढ़बनैली, एक संवाददाता। कसबा प्रखंड जनता दल (यू) अध्यक्ष के चुनाव को लेकर बीडी जेजानी कॉलेज गढ़बनैली परिसर में पार्टी कार्यकर्ताओं की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता प्रखंड चुनाव प्रभारी मोइनउद्दीन ने की जबकि प्रखंड पर्यवेक्षक नवल किशोर यादव की निगरानी में चुनाव प्रक्रिया संपन्न कराई गई। बैठक में सर्वसम्मति से दिवाकर झा उर्फ सुमन झा को कसबा प्रखंड जदयू अध्यक्ष पद पर निर्विरोध निर्वाचित घोषित किया गया। उनके निर्वाचन पर उपस्थित कार्यकर्ताओं ने बधाई देते हुए संगठन को मजबूत करने की उम्मीद जताई। इस मौके पर मुख्य अतिथि के रूप में पवन मिश्रा, पंकज मिश्र, मंटू यादव, अनिता देवी सहित पार्टी के कई पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे। नवनिर्वाचित अध्यक्ष ने सभी कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त करते हुए संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत क...