पटना, जनवरी 16 -- जदयू के प्रदेश अध्यक्ष उमेश सिंह कुशवाहा ने कहा कि कर्पूरी ठाकुर की 102वीं जयंती 24 जनवरी को पूरे प्रदेश में धूमधाम से मनाई जाएगी। पार्टी की ओर से सभी जिला मुख्यालयों में जयंती समारोह होंगे। इसे लेकर पार्टी कार्यकर्ताओं में जबरदस्त उत्साह है। कार्यक्रम के भव्य एवं ऐतिहासिक आयोजन को सुनिश्चित करने के लिए जिलावार पार्टी के वरिष्ठ नेताओं की टीमें गठित की गई हैं। संबंधित जिले के सांसद, विधायक और विधानपार्षद अनिवार्य रूप से कार्यक्रम में मौजूद रहेंगे। जदयू अतिपिछड़ा प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष सह पूर्व सांसद चंदेश्वर प्रसाद चन्द्रवंशी ने बताया कि जदयू दफ्तर में आयोजित कार्यक्रम का उद्घाटन पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार करेंगे। मुख्य अतिथि के रूप में राष्ट्रीय उपाध्यक्ष और पूर्व राज्यसभा सांसद वशिष्ठ नार...