भागलपुर, जुलाई 10 -- भागलपुर। महागठबंधन के चक्का जाम और बिहार बंद अभियान को एनडीए ने फ्लॉप करार दिया। जदयू के जिलाध्यक्ष विपिन बिहारी सिंह ने कहा कि भागलपुर की जनता ने मतदाता सूची विशेष गहन निरीक्षण अभियान पर आस्था जताया है। जिससे विपक्ष का चक्का जाम अभियान विफल हो गया। शहर से गांव में तक पूरे दिन सारे दुकान, प्रतिष्ठान, संस्थान खुले रहे एवं लोगों का आवागमन जारी रहा। वहीं, भाजपा के जिला अध्यक्ष संतोष कुमार ने कहा कि भागलपुर की आम जनता ने बिहार बंद को समर्थन नहीं दिया है। आम लोगों का समर्थन नहीं मिलने से महागठबंधन के नेताओं के चेहरे पर निराशा साफ झलक रही थी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.