पटना, दिसम्बर 6 -- जदयू एक करोड़ सदस्य बनाएगा। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने जदयू के प्रदेश कार्यालय में सदस्ता अभियान की शुरुआत की। उन्होंने पार्टी के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष संजय कुमार झा, प्रदेश अध्यक्ष उमेश सिंह कुशवाहा एवं राष्ट्रीय उपाध्यक्ष वशिष्ठ नारायण सिंह सहित कई वरीय नेताओं को सदस्यता दिलाई। इसके पहले श्री झा ने नीतीश कुमार को पार्टी की सदस्यता दिलाई। शनिवार को इस संबंध में जदयू प्रदेश कार्यालय में समारोह का आयोजन किया गया। इसके तहत नीतीश कुमार ने सदस्यता का नवीनीकरण कर जदयू सदस्यता अभियान 2025-28 का औपचारिक शुभारंभ किया। पार्टी ने एक करोड़ से अधिक प्राथमिक सदस्य बनाने का लक्ष्य निर्धारित किया है। इसके लिए बूथ स्तर पर सघन अभियान चलाया जाएगा। कार्यक्रम में केन्द्रीय राज्य मंत्री रामनाथ ठाकुर, विधानसभा उपाध्यक्ष नरेंद्र नारायण य...