भागलपुर, जनवरी 16 -- भागलपुर, वरीय संवाददाता। महानगर जदयू कार्यालय में आयोजित प्रेस वार्ता में जदयू अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ ने नवनियुक्त सुन्नी वक्फ बोर्ड कमेटी के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। प्रदेश महासचिव महबूब आलम और महानगर अध्यक्ष संजय साह सहित अन्य नेताओं ने इसे फर्जी कमेटी बताते हुए तत्काल भंग करने की मांग की। नेताओं ने आरोप लगाया कि कमेटी में राजद, कांग्रेस और पार्टी विरोधी तत्वों को शामिल कर समर्पित कार्यकर्ताओं की अनदेखी की गई है। जल्द ही एक प्रतिनिधिमंडल शीर्ष नेतृत्व से मिलकर इस पक्षपातपूर्ण कमेटी को पुनर्गठित करने की मांग करेगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.