पटना, अक्टूबर 3 -- जदयू अल्पसंख्यकों को बताएगा कि नीतीश सरकार ने उनके लिए क्या-क्या किया है। पार्टी ने 20 वर्षों में अल्पसंख्यक समाज के व्यापक कल्याण और उत्थान के लिए मुख्यमंत्री के कार्यों और राज्य सरकार की उपलब्धियों को घर-घर तक पहुंचाने का निर्णय लिया है। इस संबंध में प्रदेश कार्यालय में अल्पसंख्यक समाज के वरिष्ठ नेताओं की बैठक हुई। बैठक में जल संसाधन मंत्री विजय चौधरी और जदयू के प्रदेश अध्यक्ष उमेश सिंह कुशवाहा ने नेताओं को कई आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि नीतीश सरकार की दूरदर्शी नीतियों और कल्याणकारी योजनाओं के परिणामस्वरूप दो दशकों में अल्पसंख्यक समुदाय के जीवन स्तर में उल्लेखनीय सुधार हुआ है। मुख्यमंत्री ने अल्पसंख्यक समाज के हितों की रक्षा, उनकी सुरक्षा और सशक्तीकरण सुनिश्चित करने की दिशा में ऐतिहासिक कार्य किए हैं। उन्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.