रांची, जनवरी 5 -- मांडर, प्रतिनिधि। प्रखंड के दर्जीजाड़ी गांव में सोमवार को पारंपरिक 12 पड़हा माघ जतरा का आयोजन किया गया। जतरा में क्षेत्र की समृद्ध आदिवासी संस्कृति और परंपरा का अनूठा संगम देखने को मिला। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि भाजपा के युवा नेता सन्नी टोप्पो शामिल हुए, जहां ग्रामीणों ने उनका पारंपरिक रीति-रिवाज से स्वागत किया। उन्होंने कहा कि जतरा सिर्फ एक मेला नहीं है, बल्कि यह हमारे पूर्वजों की विरासत, अस्मिता और एकता का प्रतीक है। जतरा के माध्यम से हमारी संस्कृति और परंपराओं को जानने और समझने का अवसर मिलता है। इससे पहले विभिन्न गांवों से आए पाहन, महतो, कोटवार और धर्म अगुवा अपनी पारंपरिक वेशभूषा में नजर आए। मांदर की थाप और पारंपरिक गीतों ने लोगों को उत्साह से भर दिया। खोड़हा दलों ने अपने पारंपरिक नृत्य और वाद्य यंत्रों के साथ जतरा मैदा...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.