गुमला, फरवरी 22 -- रायडीह प्रतिनिधि सिलम वार्षिक जतरा के अवसर पर रविवार को रंगारंग नागपुरी सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन बतौर मुख्य अतिथि युवा नेता मिशिर कुजूर ने फीता काटकर किया। इस मौके पर उन्होंने कहा कि जतरा हमारे पुरखों की धरोहर और परंपरा है, जिसे सिलम गांव की युवा समिति लगातार जीवित रखे हुए है। उन्होंने कहा कि जतरा केवल मनोरंजन का माध्यम नहीं, बल्कि गांव और समाज को जोड़ने वाली परंपरा है। पहले पुरखा जतरा के माध्यम से रिश्तेदारों और संबंधियों से मिलते थे और आपसी सुख-दुख बांटते थे, आज भी यह परंपरा कायम है। कार्यक्रम से पूर्व सिलम के महतो मांगू उरांव और बैगा भोला उरांव ने पारंपरिक रीति-रिवाज के अनुसार जतरा स्थल पर विधिवत मुर्गा बलि देकर गांव-समाज की सुख-शांति, समृद्धि, अच्छी वर्षा और अच्छी फसल की कामना की।...