लातेहार, नवम्बर 11 -- लातेहार ,प्रतिनिधि। सदर थाना क्षेत्र के नावाडीह गांव से जतरा मेला देख कर लौट रहे तीन युवकों पर अज्ञात लोगों ने हमला कर दिया। घायलों में डुरूआ निवासी विकास कुमार व सुमित कुमार शामिल हैं। घटना रविवार की रात 9 बजे की हैं। विकास कुमार को सिर पर गंभीर चोट लगी हैं। जबकि सुमित को हल्की चोट लगी हैं। जानकारी के अनुसार विकास,सुमित एक अन्य साथी के साथ बाइक से नावाडीह जतरा मेला देखने गये थे। वहीं मेला देखने के बाद तीनों एक बाइक से अपने घर लौट रहे थे। परंतु बीच रास्ते में कुछ अज्ञात लोगों ने बिना किसी कारण के तीनों की पिटाई शुरू कर दी। सुमित व उसका एक अन्य साथी किसी तरह झाड़ियों में छिपकर भाग निकले,जबकि विकास को अज्ञात लोगों ने जमकर पिटाई कर दी और फरार हो गये। घटना के बाद आसपास के लोगों ने विकास को सदर अस्पताल पहुंचाया । जहां डॉ ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.