गुमला, अक्टूबर 11 -- घाघरा प्रतिनिधि। प्रखंड के तुंजो गांव में शुक्रवार को पारंपरिक श्रद्धा और उल्लास के साथ कार्तिक जतरा का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन कांग्रेस प्रखंड अध्यक्ष अरुण कुमार पांडेय सहित अन्य अतिथियों ने फीता काटकर किया। मौके पर पांडेय ने कहा कि पहले जतरा का आयोजन आपसी मिलन का माध्यम था। जब परिवहन के साधन सीमित थे,तब लोग जतरा के जरिए अपने प्रियजनों से मिलते थे। आज भले ही समय बदल गया है, लेकिन यह परंपरा आज भी लोगों को जोड़ने का कार्य कर रही है। उन्होंने जतरा को लोक संस्कृति और सामाजिक एकता का प्रतीक बताया।जतरा में खोड़हा दलों ने पारंपरिक ढोल, मांदर की थाप पर नृत्य और गीत प्रस्तुत कर माहौल को आनंदमय बना दिया। सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले दलों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। ग्रामीण बुजुर्गों ने बताया कि कार्तिक मा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.