सहारनपुर, नवम्बर 11 -- मंगलवार को जड़ौदा पांड़ा के एसडी नेशनल हाईस्कूल जडौदा पांड़ा में तीन दिवसीय खेल प्रतियोगिता का शुभारम्भ हुआ। पहले दिन छात्र छात्राओं ने बैडमिन्टन, दौड़, खो-खो, आदि अन्य खेलो में भाग लेकर अपनी अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। इस दौरान स्कूल प्रबन्धक मनोज त्यागी ने छात्रों को पढाई के साथ साथ खेल को भी जीवन का हिस्सा बनाने के लिए प्रेरित किया। प्रधानाचार्य रविन्द्र प्रताप सिंह ने कहा कि छात्राओं को शारीरिक स्वास्थ्य व अनुशासन और टीम भावना के साथ आगे बढ़ते रहना चाहिए। इस अवसर पर नवीन कुमार, अंकित त्यागी, सुमित त्यागी, मनोज शर्मा, सुनील शर्मा, मनोज धीमान, सुषमा, निधि त्यागी आदि रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.