भोपाल, फरवरी 2 -- मध्य प्रदेश के रायसेन जिले में सोमवार को उस वक्त एक मजेदार वाकिया नजर आया, जब भारतीय क्रिकेटर रविंद्र जडेजा की गेंद पर केंद्रीय कृषि मंत्री और प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने जोरदार शॉट मारकर चौका लगा दिया। जिसके बाद वहां मौजूद हजारों लोगों के साथ ही भारतीय ऑलराउंडर ने भी ताली बजाकर उनकी हौंसलाअफजाई की। दरअसल दोनों के बीच गेंदबाजी व बल्लेबाजी का यह मुकाबला किसी असली मैच का ना होकर, रायसेन में आयोजित सांसद खेल महोत्सव कार्यक्रम के समापन समारोह का है, जहां पर दर्शकों के मनोरंजन के दौरान दोनों के बीच यह मजेदार वाकिया दिखाई दिया। इस आयोजन में शामिल होने के लिए ही रविंद्र जडेजा भी रायसेन पहुंचे थे। यहां पहुंचकर वो एक रोड-शो में शामिल हुए और फिर उन्होंने मैदान में पहुंचकर इस खेल महोत्सव में हिस्सा लेने वाले प्...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.