अल्मोड़ा, फरवरी 5 -- अल्मोड़ा। भाकृअनुप-विवेकानंद पर्वतीय कृषि अनुसंधान संस्थान की ओर से चमोली जिले के किसानों को प्रशिक्षण दिया गया। उच्च मूल्य वाली फसलों, आधुनिक तकनीकों आदि से किसानों को अवगत कराया। जड़ी-बूटियों के उत्पादन व रखरखाव के भी गुर सिखाए। पर्वतीय कृषि के लिए उच्च मूल्य वाली फसलें और संबंधित उद्यम विषय पर हुए तीन दिवसीय प्रशिक्षण में चमोली जिले के वान गांव के 30 किसानों ने भाग लिया। पहले दिन संस्थान की प्रौद्योगिकियों, जड़ी बूटियों का उत्पादन और रख रखाव, जैविक खाद बनाने की विधि, कुरुमुला कीट प्रबंधन आदि की जानकारी दी गई।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...