सहारनपुर, जनवरी 21 -- थाना क्षेत्र में जड़ी-बूटी के नाम पर दोमुंहा सांप दिखाकर पीड़ित से 14.50 लाख रुपये की ठगी का मामला सामने आया है। पुलिस ने इस मामले में सोमवार को आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। रामपुर मनिहारान थाना क्षेत्र के लण्ढौरा गुर्जर निवासी इसम सिंह पुत्र कालूराम ने बताया कि बीते वर्ष फरवरी में उनके पड़ोसी रविन्द्र पुत्र राजू निवासी ग्राम समसपुर कलां ने उन्हें जड़ी-बूटी के अच्छे मुनाफे का झांसा दिया। रविन्द्र ने उन्हें इश्तकार पुत्र मुस्तकीम निवासी समसपुर कलां, साबिर और एक महिला से मिलवाया, जिनका कहना था कि जड़ी-बूटी कैंसर की दवाओं में काम आती है। आरोपियों ने पीड़ित को विश्वास दिलाया कि उस जड़ी-बूटी की कीमत 90 लाख रुपये है और इसे डेढ़ करोड़ रुपये में बेचा जा सकता है। इसके बाद आरोप है कि पीड़ित से 14.50 लाख...