पौड़ी, दिसम्बर 12 -- जड़ाऊखांद मजेड़ाबैंड मोटर मार्ग पर दोनों ओर से डामरीकरण होने के बावजूद धौलियाना के पास एक किमी सड़क का डामरीकरण को हरी झंडी मिल गई है। डामरीकरण न हो पाने से वाहनों के संचालन में दिक्कतें हो रही थी। बरसात के समय सड़क यहां कीचड़ और गड्ढों से पट जा रही थी। लैंसडौंन विधायक महंत दिलीप रावत ने बताया कि किमी 8 में में रह गए डामरीकरण की स्वीकृति शासन से मिल चुकी है। अब शीघ्र ही सड़क का डामरीकरण हो जाएगा और लोगों की यह समस्या दूर हो जाएगी। वहीं सड़क के टूटे पुश्ते, दीवार आदि काम पूरा किया जाएगा। कुछ नई सड़कों के प्रस्ताव भी शासन को भेजे गए हैं। स्वीकृति मिलने पर इन पर भी काम शुरू होगा। लोनिवि के अवर अभियंता मनोज ने बताया कि जड़ाऊखांद -मजेड़ाबैंड मोटर मार्ग के डामरीकरण के लिए टेंडर प्रक्रिया पूरी होते ही काम शुरू कर दिया जाएगा।...