अलीगढ़, जनवरी 26 -- कस्बा में बीती रात चोरों ने मचाया आतंक, छह नकाबपोश बदमाश सीसीटीवी में कैद जट्टारी, संवाददाता। कस्बा जट्टारी के मौहल्ला पांच विसा में बीती रात अज्ञात चोरों ने तीन मकानों को निशाना बनाया। चोरी की घटनाओं से इलाके में दहशत फैल गई है। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज के आधार पर छह नकाबपोश बदमाशों को पहचान लिया है और जांच तेज कर दी है। बताते चले कि कस्बा जट्टारी के मोहल्ला पांच विसा निवासी जयप्रकाश शर्मा पुत्र स्व. गोमती प्रसाद शर्मा ने बताया कि वे बीते शनिवार को पत्नी का इलाज कराने अलीगढ़ गए हुए थे और देर रात्रि होने के कारण छोटे भाई के घर अलीगढ़ में ही रुक गए। बीती रात्रि को उनका मकान बंद और ताला लगा हुआ था। इसी दौरान चोरों ने मौका पाकर मकान का ताला तोड़कर घर से तीन सोने की अंगूठियां, दो सोने की जंजीरें, एक जोड़ी चांदी की पायल, पांच ...