गोरखपुर, फरवरी 15 -- गोरखपुर, कार्यालय संवाददाता। डीडीयू परिसर में शनिवार को अभियांत्रिकी एवं प्रौद्योगिकी संस्थान के कंप्यूटर साइंस एवं इंजीनियरिंग विभाग में विशेषज्ञ व्याख्यान का आयोजन हुआ। मुख्य वक्ता निप्पॉन कोई मोबिलिटी इंडिया के प्रबंधक निदेशक डॉ. अजीत कुमार पांडेय ने अभियांत्रिकी अनुप्रयोगों में विश्वसनीयता एवं सुरक्षा आश्वासन विषय पर व्याख्यान प्रस्तुत किया। उन्होंने कहा कि डीडीयू में लगभग 20 वर्षों बाद विश्वविद्यालय आकर शैक्षणिक वातावरण, अधोसंरचना तथा विद्यार्थियों की तकनीकी दक्षता में व्यापक सकारात्मक परिवर्तन देखा, जो अत्यंत सराहनीय है। उन्होंने सुरक्षा अखंडता स्तर (एसआईएल-1, एसआईएल-2, एसआईएल-3 एवं एसआईएल-4) की अवधारणा को सरल उदाहरणों से स्पष्ट किया। बताया कि जटिल तकनीकी प्रणालियों में जोखिम-न्यूनन के लिए इनका अनुपालन अनिवार्य ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.