गोरखपुर, फरवरी 24 -- गोरखपुर, निज संवाददाता। गुरुद्वारा प्रबंध समिति जटाशंकर के तत्वावधान एवं 'आधारशिला' के सहयोग से जटाशंकर गुरुद्वारा परिसर में आयोजित समारोह में कोलकाता से पधारी साहित्यकार बेबी कारफारमा को सम्मानित किया गया। समिति की ओर से बेबी कारफारमा को उत्तरीय ओढ़ाकर और गुरुवाणी की पुस्तकें भेंट की गईं, जबकि 'आधारशिला' की तरफ से स्मृति चिह्न और उपहार प्रदान किया गया। साहित्यकार ने भी अपनी लिखित एवं अनूदित पुस्तकों की प्रतियां उपस्थित लोगों को भेंट कीं। डॉ. रुप कुमार बनर्जी ने कहा कि साहित्य समाज का दर्पण है और मानवीय संवेदनाओं को जन-जन तक पहुंचाने का सशक्त माध्यम है। कार्यक्रम में समिति के अध्यक्ष सरदार यशपाल सिंह, प्रबंधक सरदार जसपाल सिंह, सरदार राजेंद्र सिंह, संरक्षक डॉ. एके सिंह, सचिव दीपक चक्रवर्ती निशांत तथा चित्रशिल्पी डॉ. वि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.