मैनपुरी, नवम्बर 16 -- जटपुरा चौराहे से बसैत गांव तक जाने वाले छह किलोमीटर लंबे डामरीकृत मार्ग की बदहाली ग्रामीणों के लिए जानलेवा साबित हो रही है। पूरे मार्ग पर जगह-जगह बने गहरे गड्ढों के कारण आए दिन हादसे हो रहे हैं, लेकिन फिर भी जिम्मेदार विभाग ध्यान नहीं दे रहे। रोजाना आवागमन करने वाले लोग, खासकर स्कूली बच्चे, इस जर्जर सड़क पर गिरकर चोटिल हो रहे हैं और दुर्घटना का भय हमेशा बना रहता है। ग्रामीणों का कहना है कि पर्यटन मंत्री और डीएम को लंबे समय से मार्ग की दयनीय स्थिति की जानकारी है, फिर भी सड़क निर्माण शुरू नहीं हो पा रहा। योगी सरकार की गड्ढा-मुक्त सड़क की घोषणा के बावजूद बसैत से किशनी तक गड्ढों की भरमार बनी हुई है। इस मार्ग से हर दिन हरियाली प्लांट, नगला रमू और हरिसिंहपुर गांव के लोग ओर आते-जाते हैं, जिससे हादसों की आशंका और बढ़ जाती है...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.