चंदौली, जनवरी 13 -- चहनियां, हिन्दुस्तान संवाद। बलुआ थाना क्षेत्र के गुरेरा गांव में मंगलवार की दोपहर 12 बजे हाइवे पार करते समय जज लिखी तेज रफ्तार कार की टक्कर में 65 वर्षीय दुकानदार शिवमूरत की घटना स्थल पर ही मौत हो गई। घटना के दौरान दुकानदार कार के धक्का से काफी उपर उछलकर शीशा पर गिर गया। इससे कार का बोनट और शीशा क्षतिग्रस्त हो गया। मौके पर पहुंचे आक्रोशित ग्रामीणों ने कार सवारों को पकड़ लिया और पुलिस के हवाले कर दिया। इस दौरान रोते बिलखते परिजन पहुंच गये। पुलिस मामले की छानबीन करने में जुटी है।क्षेत्र के गुरेरा गांव निवासी शिवमूरत गांव में सड़क किनारे गुमटी में चिप्स, कुरकरे आदि सामान बेचते थे। वह मंगलवार की दोपहर 12 बजे के लगभग दुकान से निकलकर हाइवे पार करने लगे। इसी दौरन गाजीपुर जमनिया के रहने वाले जज लिखे तेज गति कार सवार ने बुजुर्ग...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.