हल्द्वानी, जनवरी 20 -- हल्द्वानी, संवाददाता जज फार्म क्षेत्र के लोगों का आरोप है कि ऊर्जा निगम द्वारा बिना सूचना दिए मनमाने ढंग से बिजली के पोल लगाए जाने के साथ हाईटेंशन लाइन बिछाई जा रही है। मंगलवार को क्षेत्रवासियों ने विद्युत खंड ग्रामीण के अधिशासी अभियंता को ज्ञापन सौंपकर विभाग की कार्यप्रणाली पर कड़ा एतराज जताया। लोगों ने कहा कि जज फार्म क्षेत्र में जगह-जगह नए पोल लगाए जा रहे हैं, लेकिन इसके लिए संबंधित गृह स्वामियों को कोई पूर्व सूचना नहीं दी जा रही है। क्षेत्र की सड़कें पहले से ही संकरी हैं, ऐसे में बेतरतीब ढंग से पोल लगाए जाने से लोगों का अपने घरों से वाहन निकालना और आवाजाही करना मुश्किल हो रहा है। लोगों ने गंभीर चिंता जताते हुए कहा कि संकरी गलियों के ऊपर से हाइटेंशन लाइन बिछाई जा रही है। क्षेत्र के स्कूलों में जाने वाली छोटी गाड़...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.