अमरोहा, मई 16 -- एक जिला, एक उत्पाद योजना के तहत अब अमरोहा की पहचान सिर्फ ढोलक तक सीमित नहीं रहेगी। सरकार ने अब जिले में बन रहे लोहे और लकड़ी के हैंडीक्राफ्ट को भी ओडीओपी की सूची में शामिल कर लिया है। इस फैसले के बाद शहर के कारीगरों और व्यापारियों में उत्साह देखा जा रहा है। अमरोहा के लकड़ी और लोहे से बने हैंडीक्राफ्ट उत्पाद देश-विदेश में अपनी अलग पहचान रखते हैं। जिले में इस उद्योग से जुड़ी काफी यूनिटें सक्रिय हैं। जिनमें काफी मजदूर और व्यापारी रोजगार से जुड़े हुए हैं। इस योजना में शामिल होने के बाद इन्हें सरकारी योजनाओं, बाजार विस्तार और प्रदर्शनियों में अधिक भागीदारी जैसे कई लाभ मिलने की उम्मीद है। इसी कड़ी में जज्बा फाउंडेशन की टीम ने अमरोहा के हैंडीक्राफ्ट मास्टर गुलजार अहमद का फूल-माला से स्वागत कर सम्मानित किया। संस्था अध्यक्ष इकबाल ...