काशीपुर, मार्च 23 -- काशीपुर संवाददाता। बार एसोसिएशन व जजों के बीच मैत्रीपूर्ण मैच का आयोजन किया गया। जिसमें जजों की टीम ने 37 रन से विजय प्राप्त की। रविवार को आईएमटी कॉलेज के खेल मैदान में आयोजित मैच का शुभारंभ बार एसोसिएशन टीम के मैनेजर पूर्व अध्यक्ष उमेश जोशी ने किया। जजेस टीम के कप्तान मनोज गर्ब्याल ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया। टीम ने 20 ओवर में 232 रन बनाए। बार एसोसिएशन की टीम 20 ओवर में 195 रन ही बना सकी। जजेस टीम 37 रनों से विजय घोषित हुई। मैच के मैन ऑफ द मैच जजेस टीम के खिलाड़ी रितेश कुमार श्रीवास्तव द्वितीय अपर जिला जज रहे। जिन्होंने सर्वाधिक 47 रन बनाए। बार एसोसिएशन की ओर से सर्वाधिक 34 रन समर्थ विक्रम ने बनाए। जजेस में सचिन कुमार, विनीत कुमार श्रीवास्तव, मनोज राणा, चेतन सिंह गौतम, रविंदर, जगविंदर, मुनिराज, गिरिराज...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.