अयोध्या, फरवरी 20 -- बीकापुर, संवाददाता। तहसील क्षेत्र के हैदरगंज थाना अंतर्गत ग्राम जजवारा में शादी समारोह के दौरान बारात में हुए विवाद में मारपीट हो गई। गांव के रहने वाले राजेन्द्र कुमार गौड़ के यहां आई बारात के स्वागत की तैयारियां चल रही थीं। इसी दौरान किसी बात को लेकर गांव के कुछ लोगों और बारात पक्ष के बीच कहासुनी हो गई, जो देखते ही देखते हाथापाई में बदल गई। आरोप है कि कुछ असामाजिक तत्वों ने बारातियों के साथ मारपीट की, जिसमें बारात पक्ष के दो लोग घायल हो गए। दोनों घायलों का इलाज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कूरेभार में कराया जा रहा है। राजेन्द्र कुमार गौड़ ने आरोप लगाया कि उनका मोबाइल फोन और निमंत्रण पत्रों से भरा बैग भी गायब हो गया। घटना बढ़ती देख उन्होंने 112 पर कॉल कर पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और स्थिति ...