फरीदाबाद, जनवरी 15 -- नूंह। हरियाणा विधानसभा की लोक लेखा समिति ने गुरुवार को नूंह में स्वास्थ्य सेवाओं और विकास कार्यों की समीक्षा की। शहीद हसन खां मेडिकल कॉलेज का निरीक्षण भी किया गया। समिति ने स्पष्ट किया कि मेडिकल कॉलेज में जच्चा-बच्चा अस्पताल और क्रिटिकल केयर सेंटर दो वर्ष में तैयार होंगे। स्वास्थ्य सेवाओं की प्रगति पर हुई गहन समीक्षा नूंह में हरियाणा विधानसभा की लोक लेखा समिति ने जिला स्तर पर स्वास्थ्य विभाग से जुड़े कार्यों की स्थिति की समीक्षा की। डीआरडीए हॉल में हुई बैठक में स्वास्थ्य सेवाओं के विस्तार, मौजूदा कमियों और उनके समाधान पर चर्चा की गई। समिति ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि योजनाएं कागजों तक सीमित न रहें, बल्कि उनका लाभ सीधे मरीजों तक पहुंचे। समिति ने कहा कि ओपीडी सेवाओं को सरल बनाया जाए ताकि दूरदराज से आने वाले मरीजों ...