आजमगढ़, जून 22 -- बिलरियागंज, हिन्दुस्तान संवाद। क्षेत्र के शहाबुद्दीनपुर के शिफा हास्पिटल में शुक्रवार को हुई जच्चा-बच्चा की मौत के मामले में पुलिस ने डॉक्टर और अस्पताल के स्टाफ के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज की। घटना के बाद से अस्पताल के डॉक्टर और स्टाफ अस्पताल बंद कर फरार हैं। मऊ जनपद के घोसी थाना क्षेत्र के अमिला निवासी संजय गुप्ता ने आरोप लगाया कि उनकी बेटी आंचल उर्फ प्रिया गुप्ता को 19 जून को बिलरियागंज के पास शहाबुद्दीनपुर के शिफा हास्पिटल में भर्ती कराया था। 20 जून को आपरेशन के नाम पर 50 हजार रुपये जमा कराए। आपरेशन न कर सामान्य प्रसव कराने लगे, डॉक्टर की लापरवाही से जच्चा बच्चा की मौत हो गई। अस्पताल के स्टाफ से पूछने पर लोगों ने बदसलूकी की। पहले नवाजात शिशु के शव को दिया। कुछ देर बाद सूचना दी की आंचल की भी मौत हो गई है। इसके बाद अस्पताल ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.