मोतिहारी, अक्टूबर 9 -- कोटवा, निज संवाददाता। प्रखंड के जगिरहां पैक्स के अध्यक्ष संजय कुमार सिंह एवं प्रबंधक राहुल कुमार सिंह पर खरीफ विपणन वर्ष 2024-25 के दौरान सरकारी राशि गबन करने का गंभीर आरोप लगाया गया है। 30 लाख के गबन को लेकर बीसीओ अनिल कुमार शर्मा ने थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई है। प्राथमिकी में पैक्स अध्यक्ष एवं प्रबंधक पर कुल 30 लाख 79 हजार 700 रुपए की सरकारी राशि गबन करने का आरोप लगाया गया है। प्राथमिकी में बताया गया है कि जगिरहां पैक्स द्वारा उक्त विपणन सत्र में कुल 46 किसानों से 4717 क्विंटल धान की खरीद की गई थी। नियमानुसार इस धान के बदले में बिहार राज्य खाद्य निगम को चावल की आपूर्ति की जानी थी। पैक्स अध्यक्ष द्वारा केवल 3378 क्विंटल धान के समतुल्य चावल की ही आपूर्ति की गई है। जबकि शेष 1339 क्विंटल धान का चावल न तो निगम को सु...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.