भागलपुर, फरवरी 16 -- महाशिवरात्रि के अवसर पर अजगैवीनाथ मठ से भव्य और आकर्षक शिव बारात बड़ी धूमधाम से निकाली गई। पूरे शहर में बारात का स्वागत करने के लिए भक्तों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी थी। बारात में शामिल विभिन्न झांकियों को देखने के लिए लोग सड़कों के किनारे इंतजार करते रहे। अजगैवीनाथ मंदिर से निकलने वाली शिव बारात के साथ निकलने वाली झांकियां काफी लोकप्रिय होती हैं। पूरे शहर में लगभग चार दर्जन तोरण द्वार सजाए गए थे। ध्वनि विस्तारक यंत्रों से पूरा शहर भक्ति संगीत से गूंजायमान हो रहा था। बारात में शामिल झांकियां अलग-अलग आकर्षण प्रस्तुत कर रही थीं। बारातियों को रास्ते में कहीं शरबत, कहीं फल और कहीं टॉफी वितरित की जा रही थी। साथ ही पेयजल की भी उचित व्यवस्था की गई थी। थाना परिसर पहुंचने पर बारात का स्वागत थानाध्यक्ष ने किया। उन्होंने स्थानापति म...