कानपुर, जनवरी 4 -- रसूलाबाद। जलजीवन मिशन योजना के तहत बिछाई गई पाइपलाइन में जगह जगह लीकेज की समस्या आ रही है। रसूलाबाद क्षेत्र के मलखानपुर गांव में कई जगह गलियों में लीकेज से आवागमन में परेशानी हो रही है।। कंपनी के कर्मचारी सुनवाई नहीं कर रहे हैं। रसूलाबाद क्षेत्र के बेहरापुर गांव से जलजीवन मिशन योजना के तहत करीब चार करोड़ की लागत से पानी की टंकी का निर्माण कराया गया है। टंकी से अमरोहिया व मलखानपुर गांव में पेयजल आपूर्ति होती है। पाइपलाइन में जगह जगह लीकेज की समस्या आ रही है जिससे गलियां खराब हो रही हैं। ग्राम पंचायत द्वारा बनाई गई अफसर अली व अमित दीक्षित के दरवाजे वाली गली खराब हो गई है।लाइन में लीकेज होने की शिकायत पर कंपनी के कर्मचारी मौके पर पहुंचे तथा सड़क खोदकर डाल दी। इससे लोगों को आवागमन में खासी दिक्कत का सामना करना पड़ रहा है। अफसर...