संतकबीरनगर, जून 15 -- मेंहदावल, हिन्दुस्तान संवाद। राष्ट्रीय पिछड़ा वर्ग मोर्चा के कार्यकर्ताओं को शुक्रवार देर रात से ही पुलिस ने नजरबंद कर दिया। कार्यकर्ता कौशांबी में हुई दुष्कर्म की घटना के विरोध में शनिवार को जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपने जा रहे थे। प्रशासन को जब इस विरोध-प्रदर्शन की जानकारी मिली, तो एहतियातन विभिन्न स्थानों पर मोर्चा के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं को घरों में ही रोकने की कार्रवाई शुरू कर दी गई। पिछड़ा वर्ग मोर्चा के जिलाध्यक्ष राहुल मद्धेशिया को पुलिस चौकी राजेडीहा द्वारा उनके घर पर हाउस अरेस्ट किया गया। वहीं अन्य प्रमुख कार्यकर्ताओं में हरिप्रसाद गौतम को बेलहर कला, शिवकुमार चौहान को दुधारा थाना और उदय राज विद्यार्थी को चौकी बनकसिया पर नजरबंद किया गया। कई अन्य कार्यकर्ताओं को भी घरों में ही रोका गया, जबकि कुछ कार्यकर्त...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.