हल्द्वानी, नवम्बर 26 -- हल्द्वानी, कार्यालय संवाददाता। हल्द्वानी में जाम के झाम ने लोगों को परेशानी में डाला। बुधवार को सीएम के आगमन पर यातायात प्लान जारी न करना भी शाम के समय जाम का प्रमुख कारण रहा। पुलिस की लापरवाही से लोगों को मुसीबतें हुईं। बीते कई दिनों लोग जाम में फंसकर फजीहत झेल रहे हैं। लगातार चार-पांच दिनों से हल्द्वानी और इससे सटे इलाकों में जाम लग रहा है। बुधवार को रामपुर रोड, बरेली रोड, जज फॉर्म, नैनीताल रोड में दिनभर जाम के हालात बने रहे। यातायात कर्मियों का गाड़ियों को निकालने में पसीना छूट गया। इसके अलावा दोपहर बाद जब सीएम धामी एमबी ग्राउंड पहुंचे तो इस दौरान नैनीताल रोड और आंतरिक नवाबी रोड, पनचक्की तिराहा समेत कई गलियों में जाम के हालात पैदा हो गए। पुलिस ने सीएम के कार्यक्रम को देखते हुए कोई रूट डायवर्जन नहीं जारी किया था।...