चंदौली, जनवरी 8 -- शिकारगंज, हिन्दुस्तान संवाद । शिकारगंज क्षेत्र में चकिया से अहरौरा मार्ग पर स्थित अमरा दक्षिणी के समीप से निकलने वाला चतुरीपुर मार्ग इन दिनों ग्रामीणों के लिए गंभीर समस्या बन गया है। लगभग छह किलोमीटर लंबा यह मार्ग बरसात के कारण जगह-जगह से क्षतिग्रस्त हो गया है। जिससे इस पर आवागमन करना कठिन हो गया है। सड़क पर बड़े-बड़े गड्ढे, कीचड़ और टूटी हुई सतह के कारण आए दिन लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। इससे ग्रामीणों में आक्रोश है और इसे जल्द मरम्मत की मांग की है। ग्रामीणों का कहना है कि बरसात के मौसम में लगातार पानी जमा रहने से सड़क की हालत और भी खराब हो गई है। कई स्थानों पर सड़क पूरी तरह से टूट चुकी है। जिससे दोपहिया और चारपहिया वाहनों का निकलना जोखिम भरा हो गया है। मजबूरी में ग्रामीणों ने अपने स्तर से मिट्टी डालकर र...