किशनगंज, जनवरी 7 -- दिघलबैंक। एक संवाददाता प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़क योजना (फेज-3) के तहत दिघलबैंक प्रखंड के कुढ़ेली हाट से पत्थरघट्ठी, बीबीगंज और लक्ष्मीपुर होते हुए फोदार पलसा तक बनने वाली करीब 15 किलोमीटर लंबी सड़क इन दिनों बदहाली की मिसाल बन चुकी है। योजना का उद्देश्य ग्रामीण इलाकों को बेहतर आवागमन सुविधा देना था, लेकिन जमीनी हकीकत इससे बिल्कुल उलट नजर आ रही है। सड़क निर्माण कार्य शुरू हुए करीब पंद्रह माह बीत चुके हैं, लेकिन अब तक सड़क का अधिकांश हिस्सा उखड़ा पड़ा है। जगह-जगह गड्ढे, बिखरी गिट्टी और उड़ती धूल ने इस मार्ग को लोगों के लिए परेशानी का सबब बना दिया है। कुढ़ेली हाट में लगे निर्माण बोर्ड के अनुसार सड़क का निर्माण कार्य इसी वर्ष चार अप्रैल तक पूरा होना है, लेकिन मौजूदा हालात को देखकर समय पर काम पूरा होना मुश्किल नजर आ रहा है।यह सड़क केवल...