सल्टौवा (बस्ती), अक्टूबर 10 -- यूपी में गोरखपुर के बाद पड़ोसी जिले बस्ती में आई लव मोहम्मद का पोस्टर जगह-जगह चिपका दिखाई दिया है। सोनहा थाना क्षेत्र के मझारी बाजार गांव में शुक्रवार को कुछ लोगों ने आधा दर्जन से अधिक घरों की दीवारों पर 'आई लव मोहम्मद' लिखे पोस्टर चस्पा कर दिए। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल होने पर पुलिस एक्शन में आई और पोस्टर हटवा दिए। हालांकि, आपका अपना अखबरा हिन्दुस्तान वीडियो की सत्यता की पुष्टि नहीं करता है। मझारी बाजार गांव में शुक्रवार को आधा दर्जन से अधिक घरों की दीवारों पर 'आई लव मोहम्मद' लिखे पोस्टर चिपके हुए दिखे। कुछ संगठनों ने इसका वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर साझा करने के साथ पुलिस को सूचित किया। प्रभारी निरीक्षक चंदन कुमार और असनहरा चौकी प्रभारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने दीवारों पर लग...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.