रांची, दिसम्बर 11 -- बुढ़मू, प्रतिनिधि। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष के निर्देश पर जिला चुनाव प्रभारी की अध्यक्षता में बुढ़मू मंडल में अध्यक्ष जगलाल महतो, मंडल प्रतिनिधि राजू गोस्वामी और ठाकुरगांव मंडल अध्यक्ष संतोष यादव और मंडल प्रतिनिधि राम कुमार दूबे को चुनाव प्रक्रिया के तहत नियुक्त किया गया। दोनों मंडल अध्यक्षों को सांसद संजय सेठ, राज्यसभा सांसद प्रोफेसर आदित्य प्रसाद साहू, डॉ प्रदीप कुमार वर्मा, पूर्व विधायक जीतूचरण राम, समरीलाल, मनोज वाजपेयी और सहानंद यादव ने बधाई दी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...