बस्ती, नवम्बर 21 -- बस्ती। जिला अस्पताल चौराहा स्थित मन्नत की देवी मंदिर के महंत ब्रह्मलीन देशबंधु नंदानाथ का ब्रह्मभोज हुआ। ब्रह्मभोज में अयोध्या, गोरखनाथ मंदिर, तपसी धाम के साथ अन्य स्थानों के संत-महंतों ने भाग लिया। काफी संख्या में पहुंचे लोगों ने नंदनाथ को श्रद्धांजलि दी। इस मौके पर उसके सेवक रहे जगराम नाथ को मंनत की देवी मंदिर का महंत बनाया गया। इस मौके पर काफी संख्या में लोगों ने भंडारे में प्रसाद ग्रहण किया। यशोदानन्द श्रीवास्तव उर्फ देशबंधु नन्दानाथ का चार नवंबर की शाम निधन हो गया था। उनका अंतिम संस्कार अयोध्या में हुआ था। इस मौके पर काफी संख्या में लोगों की भागीदारी रही। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी 17 नवंबर को बस्ती पहुंचे और नंदानाथ को श्रद्धांजलि अर्पित किया था। उन्होंने मंदिर की व्यवस्था को संचालित करने, ट्रस...