भदोही, दिसम्बर 20 -- गोपीगंज, हिन्दुस्तान संवाद। थाना क्षेत्र के जगन्नाथपुर गांव में 20 दिसंबर को भव्य कलश यात्रा के साथ श्रीमद भागवत कथा शुरू हुई। शनिवार को निकाली गई कलश यात्रा में शामिल लोग भक्ति गीत, संगीत के बीच कतारबद्ध होकर पूरे गांव का भ्रमण करते हुए कथा स्थल पर पहुंचे। जहां विधि विधान पूर्वक कलश की स्थापना की गई। विकास खंड औराई के जगन्नाथपुर में 20 दिसंबर से श्रीमद् भागवत कथा का आयोजन किया गया है। इसके लिए भव्य कलश यात्रा निकाली गई। हाथी, घोड़ा एवं भव्य झांकी के साथ निकाली गई कलश यात्रा में शामिल सैकड़ों नर और नारी सिर पर कलश रखकर पूरे गांव का भ्रमण किए। उसके बाद कथा स्थल पर पहुंचे। कथा व्यास आचार्य रुद्रेश महराज ने ग्रंथ का पूजन किया। पहले दिन भागवत महात्म्य कथा के साथ कुंती एवं भीष्म की स्तुति की गई। कथा का समापन 26 दिसंबर तक च...