धनबाद, अप्रैल 7 -- धनबाद झामुमो धनबाद जिला कार्यालय कुर्मीडीह में जिलाध्यक्ष लक्खी सोरेन के नेतृत्व में झामुमो के कद्दावर नेता जगरनाथ महतो की द्वितीय पुण्यतिथि पर उन्हें श्रद्धांजलि दी गई। लक्खी सोरेन ने कहा कि यह दिन हम सभी के लिए भावनात्मक है, क्योंकि हमने एक ऐसे नेता को खोया है, जिन्होंने अपना संपूर्ण जीवन जनता की सेवा, गरीबों की सहायता और झारखण्ड की अस्मिता के लिए समर्पित कर दिया। जगरनाथ महतो केवल एक राजनेता नहीं थे, वे हमारे मार्गदर्शक, हमारे प्रेरणास्रोत थे। मौके पर जग्गू महतो, कालीचरण महतो, मनोज महतो, किशोर मुर्मू, हराधन रजवार, समीर रवानी, देबू महतो, रतिलाल टुडू, अमित महतो, एजाज अहमद, मिहिर दत्ता, अख्तर हुसैन अंसारी, राजू हाड़ी आदि थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.