चाईबासा, फरवरी 23 -- झारखंड आंदोलनकारी संयुक्त मोर्चा के केंद्रीय उपाध्यक्ष मंजीत कोड़ा ने सोमवार को जगन्नाथपुर प्रखंड कार्यालय के समीप स्थित मैदान में कराए गए निर्माण कार्य में भारी अनियमितता का आरोप लगाते हुए उपायुक्त के नाम अनुमंडल पदाधिकारी को शिकायत सौंपकर जांच और कार्रवाई की मांग की है। शिकायत में उन्होंने बताया कि मैदान परिसर में चेंजिंग रूम, पेयजल, शौचालय एवं गैलरी का निर्माण घटिया सामग्री से कराया गया है। निर्माण कार्य पूरा हुए कुछ ही दिन बीते हैं, लेकिन गैलरी में दरारें पड़ने लगी हैं और प्लास्टर उखड़ रहा है। वहीं शौचालय के सेप्टिक टैंक में मिट्टी लेवलिंग का कार्य भी अधूरा बताया गया है। उन्होंने कहा कि इस योजना की कुल लागत 12,20,403 रुपये है, इसके बावजूद गुणवत्ता मानकों की अनदेखी की गई है। उन्होंने आश्चर्य जताते हुए कहा कि निर्मा...