चाईबासा, दिसम्बर 6 -- जगन्नाथपुर, संवाददाता। शुक्रवार की देर संध्या को टोंटो एवं जगन्नाथपुर थाना क्षेत्र में तीन अलग-अलग सड़क दुर्घटनाओं में तीन लोग घायल हो गए। सभी घायलों का प्राथमिक उपचार जगन्नाथपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में किया गया। वहीं गंभीर रूप से घायल एक युवक को बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल चाईबासा रेफर कर दिया गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार, पहली दुर्घटना जगन्नाथपुर थाना क्षेत्र के बड़ानन्दा गांव में हुई। बड़ानन्दा के लोआपी टोला निवासी अनीश बोबोंगा देर शाम अपने घर बाइक से लौट रहे थे। इसी दौरान बड़ानन्दा-सरबिल सड़क किनारे खड़ी एक ट्रैक्टर से उनकी बाइक टकरा गई, जिससे वह बाइक सहित गिरकर घायल हो गए। दूसरी घटना अमजोड़ा गांव में घटी। पोखरिया निवासी रमाकांत गोप साइकिल से घर लौट रहे थे। इसी दौरान सामने से आ रही एक ट्रैक्टर की तेज ह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.