रांची, जनवरी 5 -- रांची, प्रमुख संवाददाता। धुर्वा थाना क्षेत्र के मौसीबाड़ी जगन्नाथपुर खटाल निवासी सुनील कुमार के लापता दो बच्चों का सोमवार को चौथे दिन भी सुराग नहीं मिल सका। धुर्वा थाना पुलिस लापता दोनों मासूम भाई-बहन की खोज के लिए हरसंभव प्रयास कर रही है। पुलिस की एक टीम बच्चों को खोजने के लिए आसपास के जिलों में भी गई है। पुलिस का कहना है कि पारिवारिक विवाद के पहलु पर भी जांच की जा रही है। बता दें कि परिजनों की ओर से बच्चों की जानकारी देने वाले को 51 हजार रुपये इनाम देने की भी घोषणा की गई है। जगन्नाथपुर मंदिर के समीप मल्लार कोचा खटाल परिसर स्थित आवास से सुनील के पुत्र पांच साल का अंश कुमार व चार साल की पुत्री अंशिका लापता हैं। दोनों पिछले दो जनवरी को दिन के ढाई बजे पड़ोस में किराना की दुकान पर गए थे, जहां से वे आधा घंटा के बाद भी नहीं ल...