चाईबासा, फरवरी 14 -- जगन्नाथपुर, संवाददाता। प. सिंहभूम के जगन्नाथपुर में छोटे भाई के ससुराल आये बड़े भाई जोगना हेंब्रम की साले ने चाकू से वार कर हत्या कर दी। वहीं, बीच-बचाव के दौरान छोटे भाई को गंभीर रूप से घायल कर दिया। घटना गुरुवार देर शाम की है। पुलिस ने घायल शत्रुघ्न को देर रात जगन्नाथपुर सीएचसी में भर्ती कराया, जहां उसका इलाज चल रहा है। हाटगम्हरिया थाना क्षेत्र निवासी शत्रुघ्न का पत्नी के साथ विवाद चल रहा था, जिसे सुलझाने के लिए वह बड़े भाई के साथ अपने ससुराल गया था। बताया जाता है कि हाटगम्हरिया थाना क्षेत्र के सानमृगिलेंडी गांव के हेंब्रमहातू टोला निवासी शत्रुघ्न हेंब्रम (20 वर्ष) का 8 फरवरी को पत्नी के साथ विवाद हुआ था। पत्नी ने इसकी जानकारी अपने भाई को दे दी। यह खबर पाते ही जगन्नाथपुर थाना क्षेत्र के उल्लिहातु निवासी सुरेश सिंकू ध...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.