चाईबासा, जनवरी 16 -- जगन्नाथपुर, संवाददाता। जगन्नाथपुर प्रखंड के कासिरा पंचायत क्षेत्र में बीती रात जंगली हाथी ने जमकर उत्पात मचाया। हाथी ने एक के बाद एक तीन गांवों में प्रवेश कर दो घरों को क्षतिग्रस्त कर दिया और घरों में रखा धान खा गया। हालांकि गनीमत यह रही कि इस पूरी घटना में किसी भी व्यक्ति को शारीरिक क्षति नहीं हुई। प्राप्त जानकारी के अनुसार, गुरुवार रात करीब 8:30 बजे हाथी को सबसे पहले ग्राम गोरियाडुबा में देखा गया। ग्रामीणों ने साहस दिखाते हुए शोर-शराबा कर हाथी को वहां से भगा दिया। इसके बाद हाथी वशीरा गांव में भी देखा गया और वहां से होते हुए वह मतगुटू गांव की ओर बढ़ गया। मतगुटू गांव में हाथी ने दामु केराई के घर को तोड़ दिया और घर में रखा धान को सफाचट कर गया। इसके बाद हाथी ने ग्राम नरसिंहपुर पहुंचा जहां रात करीब 11 बजे नरसिंहपुर के दु...