चाईबासा, अप्रैल 10 -- जगन्नाथपुर, संवाददाता। बैंक ऑफ इंडिया से रुपये निकाल कर घर लौट रही महिला से दो अज्ञात लुटेरों ने थैला छान कर फरार हो गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार नरसिंहपुर निवासी श्रीमती गोप बुधवार को जगन्नाथपुर के रहीमाबाद स्थित बैंक ऑफ इंडिया से दस हजार रुपये निकाल कर जगन्नाथपुर बाजार से सब्जी खरीद कर वापस घर लौट रही थी। तभी जगन्नाथपुर मुख्य चौक पहुंचने के क्रम में दो अज्ञात लुटेरों ने बाइक से पीछे से आकर दिनदहाड़े महिला से पैसे की थैली छीन कर फरार हो गया। घटना दोपहर 12:45 की है। घटना के वक्त जगन्नाथपुर मुख्य चौक के पास काफी संख्या में लोग थे। महिला मदद के लिए चिल्लाई परंतु किसी ने मदद नहीं की। इसके बाद महिला श्रीमती गोप ने इसकी सूचना थाने को दी। इसके बाद थाना प्रभारी संजय कुमार सिंह पुलिस बल के साथ छानबीन में जुट गई। जगह-जगह सी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.