धनबाद, फरवरी 28 -- धनबाद, विशेष संवाददाता शहीद जगदेव प्रसाद जागरण अभियान के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉक्टर संत कुमार सिंह रथ के साथ धनबाद पहुंचे। संत कुमार पटना से चलकर झारखंड के सभी जिलों के भ्रमण पर निकले हैं। धनबाद पहुंचने पर रवींद्र वर्मा की अगुवाई में उनका स्वागत किया गया। गुरुवार को जगदेव रथ को धनबाद से विदा किया गया। संचालन झारखंड कुशवाहा महासभा के जिला अध्यक्ष लाल बाबू सिंह ने किया। कांग्रेस के प्रदेश महासचिव रवींद्र कुमार वर्मा ने कहा कि जगदेव प्रसाद के विचारों को घर-घर तक पहुंचाना है। जगदेव राय ने दलित, पिछड़ा, अल्पसंख्यक और गरीबों के हित के लिए काम किया। मौके पर जितेंद्र प्रसाद, अनिल कुमार प्रसाद, इंद्रजीत प्रसाद, रामजी कुशवाह, अरुण कुशवाहा, रमेश कुशवाहा, राजकुमार कुशवाहा, उमेश कुशवाहा, यशपाल सिंह कुशवाहा सहित अन्य मौजूद थे।

हिंदी ह...